OK Full Form in Hindi : OK शब्द का इस्तेमाल आजकल लगभग सभी करते हैं। इसलिए हम सभी को ओके से संबंधित सभी जानकारी का होना आवश्यक है। बहुत से लोगों को ओके की फुल फॉर्म तथा ओके के इतिहास आदि के बारे में जानकारी नहीं होती है इसलिए आज हम ok शब्द के बारे में जानेंगे। इस आर्टिकल में हम Ok Full Form और ओके के इतिहास और उत्पत्ति आदि के बारे में जानेंगे।
Table of Contents
OK Full Form in Hindi

ओके का पूरा नाम क्या है?
Ok का पूरा नाम All Correct होता है। यह एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है और लगभग सभी लोग इसका प्रयोग अपनी बोलचाल में करते हैं। ओके वैसे तो एक अंग्रेजी भाषा का शब्द है लेकिन इसका प्रयोग अन्य भाषाओं में और आम-बोलचाल में किया जाता है।
ओके के बहुत से फुल फॉर्म होते हैं और लगभग सभी फुल फॉर्म का प्रयोग यूजर्स द्वारा किया जाता है। यह अमेरिकन अंग्रेजी के Oll Korrect से उत्पन्न हुआ है। Ok को हम Okay भी लिखते हैं। अंग्रेजी में हेलो (Hello) के बाद सबसे ज्यादा प्रयुक्त होने वाला शब्द ओके (OK) है।
OK शब्द का इतिहास
Ok का प्रयोग सर्वप्रथम 1839 ई० में Charles Gordon Greene के ऑफिस में किया गया था। इसी वर्ष एक आर्टिकल भी सम्पादित हुआ जिसमें Oll Korrect का इस्तेमाल किया गया था।
Oll Korrect शब्द All Correct का गलत उच्चारण है जिसका प्रयोग उस समय गलती से और मजाकिया अंदाज में किया गया था। धीरे-धीरे यह पूरे विश्व में Ok के नाम से विख्यात हो गया।
Ok की अन्य Full Forms
All Correct के अलावा भी Ok की कुछ अन्य फुल फॉर्म नीचे दी गई है।
- Okay
- All Clear
- All Right
- Objection Killed
OK का प्रयोग हम अपनी बोलचाल में अलग-अलग तरह से करते हैं लेकिन सभी जगह पर इसका मतलब ‘सब ठीक है’ होता है। जैसे – All Ok का का मतलब ‘सब ठीक है’ होता है।